rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

जैतपुर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में हुआ कार्यक्रम
महाजन, महिलाओं उनके अधिकारों व कानून के प्रति जागरूक करने को लेकर शुक्रवार को समीपवर्ती जैतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआई सत्यनारायण गोदारा ने विभिन्न जानकारी दी।
कार्यक्रम में मौजूद एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिला कार्यकर्ता व अन्य महिलाओं को महिला सुरक्षा कानून के बारे में विस्तार से बताते हुए सीआई गोदारा ने कहा कि आवाज़ अभियान महिला अत्याचार ओर दुष्कर्म के प्रकारणों में जागरूकता लाने हेतु एक विशेष अभियान है। वर्तमान में समस्त राजस्थान में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति सजग करने, लैगिक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधों में कमी लाने एवं युवाओं व बालकों में महिला सुरक्षा एवं सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान ‘आवाज’ चलाया जा रहा है। गोदारा ने बताया की 12 नवम्बर तक यह अभियान चलेगा। इसमे महिला अत्याचार, बलात्कार की घटनाओं को रोकने के साथ महिलाओं में सुरक्षा सम्बन्धी कानूनी जागरूकता एवं युवाओं को नारी सम्मान के महत्व को समझाने हेतु विशेष प्रयास किये जाएंगे। इस दौरान सरपंच मीरा शर्मा, उपसरपंच लाली देवी, डॉ. सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, वार्ड पंच असमानशाह रंगरेज, हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, जैतपुर चौकी प्रभारी धोलूराम, रोहिताश डेलू, कुलदीप रेवाड़ सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
केप्शन-जैतपुर में महिलाओं को जानकारी देते सीआई गोदारा।