मौसम विभाग की भविष्यवाणी, राजस्थान के इन 4 जिले में आज शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम केन्द्र ने राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई। मौसम केन्द्र ने सोमवार को झुंझुनूं, सीकर, नागौर और चूरू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। रविवार को 17 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार सीकर, फतेहपुर और नागौर में रात का पारा पांच डिग्री और इससे आस-पास रहा। सीकर में 5.8, नागौर में 5.3 और फतेहपुर में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

