rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

चूरू, चूरू में एक खौफनाक मामला सामने आया जिसमें चार लड़कों द्वारा एक 25 साल की लड़की का सामूहिक दुष्कर्म कर उसे 2 मंजिला इमारत से बांधकर नीचे फेंक दिया गया, लेकिन लड़की बिजली के पोल मे अटक गई और जान बच गई।
पीड़िता के मुताबिक उससे 4 लड़कों ने शराब के नशे में दरिंदगी से सामूहिक दुष्कर्म किया व उसे रस्सी से बांधकर 2 मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। रस्सी के कारण वह बिजली के पोल में अटक गई, वह 2 घंटे तक पोल पर लटकी रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को उतारा व स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से असम की रहने वाली है। वह दिल्ली में वर्तमान में छोटा मोटा काम करके घर चलाती है। पीड़िता के अनुसार लड़की को चूरू निवासी व्यक्ति ने काम के अधिक पैसे दिलाने का भरोसा देकर चूरु बुलाया था। युवती को बुलाने के बाद उसे लड़का अपने साथ ले गया व अन्य 3 लड़कों के साथ उसे बेरहमी से रौंदा गया व इस भयानक घटना को अंजाम दिया गया।