rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

अंतरराष्ट्रीय सीमा भारत-पाक के नजदीक मिले ड्रोन-हेरोईन के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

खाजूवाला, भारत-पाक सीमा से बीते दिनों पकड़ी गई दो किलो से अधिक हेरोइन के मामले में छत्तरगढ़ पुलिस ने छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने करवाई करते हुए पंजाब और हनुमानगढ़ के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने बलदेव सिंह पुत्र बलवीर सिंह जाति रायसिख निवासी जोदाबैनी पुलिस थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का, पजांब, मस्तान सिंह पुत्र इंदर सिंह रायसिख निवासी चक 20 एफटीपी फतेहपुर पुलिस थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़, महिन्द्र सिंह पुत्र पुर्ण सिंह जाति रायसिख निवासी मुहार खीवा पुलिस थाना फाजिल्का सदर जिला फाजिल्का, पजांब, अमरीक सिंह पुत्र प्रीतम सिंह रायसिख निवासी जोदाबैनी पुलिस थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का पजांब, हरभजन सिंह पुत्र प्यार सिंह जाति रायसिख निवासी जोदाबैनी पुलिस थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का पजांब, परगट सिंह पुत्र मस्तान सिंह रायसिख निवासी 20 एफटीपी. फतेहपुर पुलिस थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है।


बता दे की पिछले दिनों बॉर्डर इलाके में बीएसएफ ने एक ड्रोन को बरामद किया था। जिसके बाद सर्च अभियान के दौरान दो किलो सौ ग्राम हेरोइन जब्त की थी।