rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला पुलिस ने शनिवार रात्रि को एक कैम्पर गाड़ी से लगभग डेढ़ लाख रुपए के गुटखा, जर्दा आदि पकड़े है। पुलिस ने गाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार रात्रि को खाजूवाला पुलिस द्वारा कुण्डल नाके एक गाड़ी कैम्पर को रूकवाया गया। जो रावला की तरफ से आ रही थी। इस गाड़ी में पुलिस को 70 पैकेट तानसेन, 145 पैकेट जर्दा व 51 पैकेट जाफरी मिली है। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गाड़ी को जब्त कर दो आरोपियों मनसब खां पुत्र दीत्ते खां निवासी संजरवाला व नीजाम हुसैन पुत्र अकबर खां निवासी राणेवाला को गिरफ्तार किया है। इनके पास तानसेन गुटखा, जर्दा तथा तम्बाकु पदार्थ सहित पकड़ा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्दे नजर रखते हुए गुटखा तम्बाकु पर राज्य सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया है। यह कार्यवाही हैड कॉस्टेबल जयराम, कॉस्टेबल सुरेश, फरसाराम, मांगीलाल आदि द्वारा की गई।