rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की सोमवार को ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
प्रदेश प्रतिनिधि सावन खां ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव भाई कच्छावा (रायसिंहनगर) का कोराना से देहांत हो गया है केशव भाई शिक्षकों संघर्ष के पर्याय, शिक्षकों की हर समस्या हर सुरक्षा प्रहरी बनकर कार्य किया। आज वो हमारे बीच नही यह शिक्षक समाज, बहुजन वर्ग के लिए बहुत क्षति है। खाजूवाला ब्लॉक के भाई विजय सार्दुल के कोरोना की जंग से हारने के बाद शोक सभा का आयोजन कर पूरे प्रदेश स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया। संगठन हित में किये कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा।
सोमवार की शोक सभा में प्रदेश महामंत्री भगवान सहाय मीणा, जिलाध्यक्ष रोहतास कांटिया, जिला मंत्री चुन्नीलाल इनानिया, कोलायत ब्लॉक मंत्री दीनदयाल भवानी शंकर, हेमाराम आदि ने विचार रखे।
सावन खां ने बताया कि बाद में शिक्षक, छात्रहितों पर चर्चा की गई है। पिछले वर्ष की बकाया छात्रवृत्ति का भुगतना जल्द करवाया जाए। 2019 के सैकड़ो शिक्षकों का वेतन नियमितिकरण व स्थाईकरण दो वर्ष का परिवीक्षा काल पूर्ण कर कई माह बीत गए। पिछले लंबे समय से बकाया चल रहा है। उनको जल्द ही करवा कर लाभांवित किया जावे। पी डी मद के कार्मिकों के वेतन समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई हर माह उनके वेतन देर से मिलता है। इसका स्थायी समाधान करवाया जाए या ब्लॉकों के स्तर पर व्यवस्था सुधारी जावे। कोरोना में अपने जीवन की जंग हारने वाले को कोरोना योद्धा सम्मान दिया जाए सभी लाभ भी दिलाया जावे।