











खाजूवाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का 57वां जन्मदिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कस्वां ने बताया कि उनके 57वें जन्मदिन पर शहीद ओमप्रकाश शहीद स्मारक व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पौधरोपण किया गया। उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए गो शाला में गायों को गुड़ खिलाया गया।
पूर्व सरपंच करणाराम पूनियां ने कहा कि उन्होंने लोकसभा सांसद व जिला प्रमुख रहते हुए खाजूवाला क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य करवाये। गुल्लुवाली पूर्व सरपंच फतेह मोहम्मद ने कहा कि रामेश्वर डूडी 36 कोम के नेता है वे सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर सबको साथ लेकर चलते हैं। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये हर समय तत्पर रहते हैं। 20 बीडी सरपंच चेतराम भाम्भू ने कहा कि रामेश्वर डूडी खाजूवाला क्षेत्र से विशेष लगाव रखते हैं। यहाँ की हर समस्या को प्राथमिकता से हल करवाते हैं। उनके जन्मदिन पर पंचायत समिति सदस्य रामकुमार गोदारा, पुरूषोत्तम सारस्वत, जियाराम पूनियां, साबुदीन पडि़हार, रामकिशन कस्वां, सुनीता नायक, सरोज देवी, पवन भादू, रणवीर भाम्भू, जगदीश सिहाग, मोहम्मद साब्बीर, हीराराम मेघवाल, भूपेन्द्र मेघवाल, प्रकाश गोदारा, हेतराम गोदारा आदि ने पौधरोपण कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का जन्मदिन मनाया व दीर्घायु की कामना की।

 
 