बीकानेर: 23 वर्षीय युवक बना IAS, पढ़े विशेष खबर…

बीकानेर, बीकानेर के गांधी नगर में रहने वाले जयंत सिंह राठौड़ महज 23 साल की उम्र में ही IAS बन गए है। जयंत ने UPSC के सिविल सर्विस एग्जाम में मेरिट पर 59 वें स्थान हासिल किया हैं। इस सफलता के बाद से ही घर में उत्सव का माहौल है। धौलपुर में जिला रसद अधिकारी (DSO) के रूप में काम कर रहे उनके पिता भंवर सिंह राठौड़ और मां सुमन राठौड़ सहित पूरे परिवार के लिए आज सबसे बड़ा उत्सव है। जयंत सिंह राठौड़ 7 नवम्बर 1998 को को जन्मे।जयंत सिंह टेनिस खेलने का भी शौक रखते हैं।

जयंत की एज्युकेशन जर्नी।
जयंत की जिंदगी बहुत ही सामान्य रही है। बीकानेर बॉयज स्कूल (BBS) से जयंत ने अपनी स्कूली पढ़ाई की, इसके बाद बिट्स पिलानी से मैन्युफेक्चरिंग इंजीनियरिंग में बैचलर इन इंजीनियरिंग की है। इसके साथ ही IAS बनने के लिए तैयारी भी शुरू की। शुरूआत में नई दिल्ली में कोचिंग ज्वाइन की थी लेकिन बाद में घर पर ही पढ़ाई की। ये पहला प्रयास था, जिसमे सफलता मिल गई।

IAS जयंत सिंह का सपना।

जयंत ने बताया कि देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना मेरा सपना है।आज राजस्थान में ही शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम की जरूरत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े हमारे राज्य में शिक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। मेरी इच्छा है कि मैं शिक्षा के क्षेत्र में जमकर काम करुं। राजस्थान में एज्युकेशन में काम करने का काफी स्कोप है। समाज को सहयोग करना होगा।
IAS भी जनता के लिए ही काम कर रहे हैं। काम की अधिकता और कई मुद्दों पर बाहर नहीं बोलने की बाध्यता से ऐसा हो सकता है। मैं अपने कार्यकाल में देश के लिए कुछ करने की कोशिश करुंगा। हमें पॉजिटिव रहने वाले IAS काे देखना चाहिए। कोरोना काल में बहुत काम किया है।

युवा IAS की तैयारी ऐसे करे।
सिविल सर्विसेज में जाना है तो आपना निश्चय दृढ़ होना चाहिए। सिर्फ बातों से ये काम नहीं हो सकता। तैयारी के प्रति डिसिप्लेन, डेडिकेशन की जरूरत है। आपकी रुचि का जो विषय है, उसी पर ध्यान दें। उसी पर अतिरिक्त मेहनत करके उसके सारे कांसेप्ट क्लियर करें। तैयारी के लिए हर माध्यम का उपयोग करें। मैंने एंथ्रोपॉलॉजी विषय था।

इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछे।
इंटरव्यू में अधिकांश सवाल मेरे बैकग्राउंड के बारे में ही पूछा गया। राजस्थान की अनुसूचित जाति-जन जाति के बारे में पूछा गया। मैं टेनिस का शौकीन हूं, इसलिए टेनिस के बारे में काफी जानकारी ली गई। जोकोविच के बाद टेनिस की दुनिया में कौन आगे आएगा। भारत में कैसे टेनिस को आगे बढ़ाया जा सकता है। आप जो कुछ स्वयं के बारे में बताते हैं, उसी के बारे में सवाल किया जाता है।