एनआरसी अल्पसंख्यक शरणार्थियों के लिये संजीवनी-सारस्वत

खाजूवाला, खाजूवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने ली। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रामक प्रचार के विरुद्ध जन जागरण अभियान एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम के साहसिक निर्णय हेतु धन्यवाद कार्यक्रम जनजागरण अभियान के तहत मण्डल भाजपा द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देहात भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के साहसिक निर्णय हेतु मोदी सरकार का धन्यवाद है। संशोधन विधेयक तो जनसंग से लेकर भाजपा तक के संकल्प पत्र में घोषित लक्षय बताया। विधेयक को धार्मिक आधार पर प्रताडि़त शोषित अल्पसंख्यक शरणार्थियों हेतु संजीवनी बताया।
पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कार्यकर्तओं को सबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा भय का माहौल बनाया जा रहा है। कांग्रेस की कथनी व करनी में अंतर है। नागरिकता संशोधन कानून से किसी की भी नागरिका ली नही बल्कि दी जाएगी। कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में सभी से मिस कॉल व फोल्डर का विमोचन करवाया गया। हस्ताक्षर अभियान चलाकर कानून के पक्ष में समर्थन किया। कार्यक्रम के जिला सयोजक राकेश सहोत्रा ने कहा कि पूरे जिले में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मण्डल स्तर पर कार्यक्रम व बूथ स्तर पर संवाद किया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगो को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल पारीक ने की। इस मौके पर सवाई सिंह, जगविंदर सिंह सिद्धु, माधो सिंह भाटी, दलीप जलन्दरा, पुरषोतम सारस्वत, भीखाराम जाखड़, कुन्दन सिंह राठौड़, बाबुभाई कठातला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।