rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद ही बीकानेर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास को नियुक्ति दी है।

राजकुमारी व्यास खाजूवाला के दिवंगत नेता ,पूर्व उपप्रधान शिव कुमार व्यास की पुत्रवधू है। राजकुमारी व्यास ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएगी।