rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर, राजस्थान में पारंपरिक पहनावे को लेकर गाने काफी लोकप्रिय होते रहे हैं। प्रदेश मे पीली लुगड़ी पर बनाया गया गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गीत की वजह से पीली लुगड़ी की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक पहनावे पर पीली लुगड़ी का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ गया। वस्त्र व्यापारियों ने लुगड़ी की डिमांड बढ़ाने के लिए आई लव यू शब्द से लिखी लुगड़ी बाजार में उतार दी है। लुगड़ी की कशीदें की प्रिंट पर आई लव यू शब्द लिखकर इस शब्द का इस्तेमाल करने से एरिया में आईलवयू लुगड़ी की डिमांड बढ़ गई। चूंकि एक समाज विशेष की महिलाएं ही लुगड़ी का ज्यादा इस्तेमाल करती है। इसे समाज के युवा सहन नहीं करेंगे। युवाओं ने बुधवार को बाजार बंद करा दिया। व्यापारियों ने युवाओं के दबाव में आकर लुगड़ी नहीं बेचने पर अपनी सहमति जताई दी है।

कस्बे के युवाओं का कहना है कि लुगड़ी के कशीदे के प्रिंट पर आई लव यू लिखा है। व्यापारी जाति विशेष की महिलाओं को टारगेट कर रहे हैं। करौली जिले के टोडाभीम कस्बे के युवा अभिषेक ने बताया कि कस्बे के कपड़ा व्यापारियों के साथ अनाज मंडी में हुई बैठक में लुगड़ी की बिक्री नहीं करने पर सहमति जताई है। व्यापारियों ने लुगड़ी की बिक्री नहीं करने पर सहमति जताई है। भविष्य मे ऐसा पहनावा किसी के द्वारा मंगवाया भी नहीं जाएगा। कोई भी व्यापारी आई लव यू लिखी लुगड़ी नहीं बेचेगा। व्यापारियों ने बिक्री बढ़ाने के लिए नया तोड़ निकाल लिया। युवा अभिषेक नारेड़ा का कहना है कि लुगड़ी पर आईलवयू शब्द लिखकर समाज विशेष की महिलाओं को टारगेट किया गया है।