पूगल, पूगल के चक 13 A.D. में पूगल से दंतोर भारतमाला सड़क परियोजना के अंदर पूगल से 6 किलोमीटर पर बना पुलिया का निर्माण हुआ था। जो पिछले 2 महीने में 3 बार टूट चुकी है और उस चक् के काफी किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। यह पुलिया 15 दिन पूर्व भी टूट गई थी। जिसका दोबारा निर्माण करने पर गुरूवार को पानी आया तो यह फिर से टूट गई। जिससे परेसान सभी किसानों ने मिलकर भारतमाला प्रोजेक्ट के अधिकारियों से बात की। वार्ता में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है, जिससे किसानों में व्यापक विरोध है।
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ व तहसील मंत्री हिंगलाज दान ने बताया की इस सम्बन्ध में आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन भी हो सकता है किसानो ने निर्णय लिया की जिला कलेक्टर से मिल कर समस्या के समाधान की मांग की जएगी। अगर समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुवा तो भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।