rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, जल उपभोक्ता संगम खाजूवाला वितरिका संख्या 53 के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से रामधन बिश्नोई को अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी हरीसिंह राठौड़ ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद हेतु रामधन बिश्नोई का ही एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ। जिस पर सर्वसम्मति से रामधन बिश्नोई को खाजूवाला वितरिका 53 के अध्यक्ष बनाया गया तथा प्रमाण पत्र दिया गया। इसके पश्चात सदस्य को शपथ दिलाई गई। बिश्नोई के अध्यक्ष बनने पर भागू क्षेत्र के किसान में खुशी का माहौल है। किसान करना राम जाखड़ ने बताया कि रामधन बिश्नोई संघर्षशील इंसान है। उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।
इस समिति के 4 सदस्य चुने गए हैं। जिसमें कपिल गोदारा, कुंभाराम पंवार, प्रेम कुमार, छिन्दरकोर को सदस्य चुना गया। किसान संघ के शिवदत्त सिग्गड़, बेगराज, श्याम लाल जांगिड़, रामलाल व मोहनराम रामधन बिश्नोई को बधाई दी।