











खाजूवाला, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर खाजूवाला के ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा वेदमाता गायत्री मंदिर में भगवान विष्णु के 10 अवतारों में छठे अवतार परशुराम जी के इष्ट मत्रों का मंत्रोचार कर जन्मोत्सव मनाया।
ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सारस्वत ने बताया कि भगवान विष्णु के 10 अवतारों में छठे अवतार दादा परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर परशुराम जी के इष्ट मत्रों का मंत्रोचार कर शास्त्र और शस्त्र दोनों विधाओं के धनी और समस्त जगत गुरु को वंदन किया।
इस अवसर पर छ: न्याति ब्राह्मण महासभा बीकानेर के संगठन मंत्री सुंदरलाल पारीक, समिति संरक्षक कन्हैयालाल पारीक, समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सारस्वत, उपाध्यक्ष प्रह्लाद तिवाङी, सचिव काशीराम सारस्वत, वेद्य रामनिवास सारस्वत, पवन पालीवाल, श्यामलाल उपाध्याय, शीशपाल सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश पारीक, बनवारी लाल, मदन पारीक, सुशील सारस्वा, संतोष व्यास, सुखदेव गौङ, पुरुषोत्तम भदाणी, अतिथि के रूप में सरपंच अशोक कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह, भागीरथ जाट आदि उपस्थित रहे।

 
 