चारण बने संभाग मंत्री

पूगल, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए पुगल निवासी नीम्बदान चारण को अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के संभाग मंत्री के पद पर मनोनीत किया। अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा ने बताया कि नीम्बदान चारण पहले संभाग सहमंत्री पद पर कार्यरत है उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को देखते हुए संघ ने उन्हें सहमंत्री से मंत्री पद के लिए मनोनीत किया है, चारण का कार्यक्षेत्र समस्त बीकानेर सम्भाग रहेगा जहां वे संघ की कार्यकारिणी का विस्तार व संघ के सदस्यों की समय-समय पर बैठके लेने का कार्य करेंगे।
नीम्बदान चारण को संभाग मंत्री मनोनीत होने पर स्थानीय पत्रकार मदनलाल अरोड़ा, ईश्वर दान चारण, दलीप नोखवाल, रितेश यादव, सुरेंद्र डेलू, जय दयाल जोशी, सुरेंद्र मंडा, इस्माईल खान, संजीव शर्मा, किशनलाल सारस्वत, विष्णुदत बिश्नोई, सुखदेव सिंह व भवानी सारस्वत आदि ने बधाई प्रेषित की ।