rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में शनिवार को सीआरपी रेपिड एक्शन फ़ोर्स की एक विशेष टीम ने फ्लैग मार्च कर क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। फ्लैग मार्च में पुलिस बल भी साथ रहा।
थानाधिकारी विक्रम चौहान ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार रेपिड एक्शन फोर्स की ८३ बटालियन बी कम्पनी की एक प्लाटून सहायक कमाण्डेंट मनोज गुप्ता एवं निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में शनिवार को खाजूवाला पहुंची। पुलिस व सीआरपीएफ के कानून व्यवस्था में आपसी सामंजस्य को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। जो भविष्य में अगर कोई घटना हो तो कैसे एक दूसरे से सामंजस्य बैठे उसको लेकर किया गया था। यहां स्थानीय पुलिस के साथ यहां की परिचित अभ्यास थाना क्षेत्र में एरिया फ्लैग मार्च निकाला। खाजूवाला क्षेत्र में सीआरपी रेपीड एक्शन फ़ोर्स की एक विशेष टीम पूरे साजों सामान ओर हथियारों के साथ कस्बे फ्लैग मार्च निकाल संवेदनशील क्षेत्रो को चिन्हित किया। साथ यहां के भौगोलिक स्थति के बारे में जानकारी प्राप्त की। वही ये टीम स्थानीय पुलिस को साथ मेंं लिया गया। दल के सदस्यों द्वारा राजनीतिक दलों एवं समाज सेवी संगठनों की भी जानकारी प्राप्त की गई।