गो-कृपा कथा महोत्सव का शुभारम्भ

खाजूवाला, लड्डू गोपाल गो शाला में गुरुवार को भव्य श्री गो कृपा कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। लड्डू गोपाल गो-सेवा समिति 10 बीडी के उपाध्यक्ष राजाराम भादू ने बताया कि गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मन्दिर से लड्डू गोपाल गोशाला पहुंची। साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती ने कथा के प्रथम दिवस पर अपने उद्धबोधन में कहा कि गायों की सेवा करने से 1 भगवान कृष्ण गोपाल कहलाये। गाय में तैतीस करोड़ देवी देवताओं का वास है। गाय से हमें दुध, दही माखन घी आदि मिलता है। गाय के शरीर से ऑक्सीजन निकलती है। हमें गऊ माता की सेवा करनी चाहिए।