rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला उपखण्ड के 30 केवाईडी में स्थित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर पर 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 11 वां विशाल जागरण आयोजित होगा।
30 केवाईडी श्री सत्यवादी वीर तेजाजी सेवा समिति के रामेश्वर गोदारा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी शुक्रवार को 11 वां विशाल जागरण का आयोजन होगा। जिसमें मामराज एंड पार्टी बीकानेर के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके साथ ही विष्णु राजस्थानी आर्ट ग्रुप पीलीबंगा द्वारा भगवान शिव शंकर की विभिन्न झांकियां दिखाई जाएगी।