rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Telegram लिंक से मचा हड़कंप, क्लिक करते ही यूजर की नंबर लिस्ट पर मैसेज फॉरवर्ड

जयपुर। टेलीग्राम ऐप पर शनिवार को आए एक मैसेज से हड़कंप मच गया। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर के टेलीग्राम लिस्ट के सभी नंबरों पर वह मैसेज फॉरवर्ड हो गया। अलग-अलग कारण बताकर लिंक क्लिक करने के मैसेज भेजे गए थे। उधर, मैसेज मिलते ही लिंक पर क्लिक करते ही संपर्क नंबरों पर मैसेज स्वतः ही आगे जाने लगे। धोखाधड़ी की आशंका पर हड़बड़ाए लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर हकीकत जानी। उधर, साइबर विशेषज्ञों का कहना था कि फेस्टिव सीजन में ठगी का यह नया पैंतरा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, लिंक पर क्लिक करते ही यूजर से उसका मोबाइल नंबर और देश का नाम मांगा जा रहा है। कई लोगों ने इसे टेलीग्राम का अपडेशन समझा और लिंक पर क्लिक कर संबंधित जानकारी दे दी। ऐसा करते ही उनके टेलीग्राम नंबरों की सूची पर वह लिंक धड़ाधड़ फॉरवर्ड हो गया। बहुत से लोगों ने इसे टेलीग्राम खुलने की नई प्रक्रिया समझी और लिंक पर क्लिक किया। हालांकि जिनके पास भी मैसेज गए वे धोखाधड़ी से भरपूर थे। कुछेक को लॉटरी जीतने से जुड़े मैसेज भी भेजे गए।