rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। कानपूर में 150 साल पुराने ऐतिहासिक गंगापुल का एक हिस्सा ढह गया। यह पुल अंग्रेजों के जमाने में बना था और इसकी अनूठी वास्तुकला के लिए जाना जाता था। इस एतेहासिक पुल के ढहने से उस इलाके के लोगो में हड़कंप मच गया है। इस पुल पर कई फिल्मो की शूटिंग भी हुई है।

कानपुर से उन्नाव को वाया शुक्लागंज जोड़ने वाला पुराने गंगापुल का कानपुर की ओर कोठी से जुड़ा हिस्सा मंगलवार की सुबह ढह गया। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए करीब 2 साल पहले इस पुल पे आवागमन पर रोक लगा दी गई थी।

स्कूल को बचाने की बाते चल रही थी। लेकिन इसे तोड़ा जाएगा या बचाया जाएगा इसे लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। अंग्रेजों के जमाने का यह पुल काफी चर्चित रहा है। इसमें पैदल यात्रियों के चलने के लिए नीचे रास्ता बना था जबकि ऊपर गाड़ियां दौड़ती थी। कई फिल्म की शूटिंग इस पुल पर हुई है। कानपुर कनकैया नीचे बहती गंगा मैया, यह प्रसिद्ध लाइन इसी पुल को लेकर कही गई थी।