rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

अब बीकानेर नहीं लालगढ़ स्टेशन से संचालित होंगी यह ट्रेनें, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। रेलवे की ओर से कई रेलसेवाओं के स्टेशन में अस्थाई परिवर्तन किया गया था, जिसे अब स्थाई तौर पर किया जा रहा है। इसमें बीकानेर से संचालित होने वाली ट्रेनें अब लालगढ़ रेलवे स्टेशन से संचालित हो सकेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि प्रयागराज-बीकानेर रेलसेवा 2 जनवरी से स्थाई तौर पर प्रयागराज-लालगढ़ के मध्य संचालित होगी। बीकानेर-प्रयागराज रेलसेवा 1 जनवरी से स्थाई तौर पर लालगढ़-प्रयागराज के मध्य संचालित होगी। बीकानेर-पुरी रेलसेवा 5 जनवरी से स्थाई तौर पर लालगढ़-पुरी के मध्य संचालित होगी। बीकानेर-दादर रेलसेवा 1 जनवरी से स्थाई तौर पर लालगढ़- दादर के मध्य संचालित होगी।