rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा कॉमेडियन कपिल शर्मा को पाकिस्तान से ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार कपिल के अलावा एक्टर राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को भी धमकी दी गई। ई-मेल में लिख गया है कि हम आपकी एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि इसे बहुत गंभीरता से लें और गोपनीयता बनाए रखें।

पाकिस्तान से आए ई-मेल के आखिर में लिखा है- अगर ऐसा नहीं किया तो यह आपके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता है। हम अगले 8 घंटे में इस ई-मेल का रिएक्शन चाहते हैं। ऐसा नहीं किया तो हम मान लेंगे कि आपने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हम आपके खिलाफ एक्शन लेंगे।

पुलिस का कहना – मामले की जांच की जा रही है:-

जानकारी के अनुसार ई-मेल विष्णु नाम से भेजा गया है। इसमें दावा किया गया है कि वह सेलिब्रिटीज की एक्टिविटी पर नजर रखे हुए है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कपिल शर्मा, राजपाल यादव या रेमो डिसूजा का इस पर ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।