rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर चोरी का आरोप, ढाई लाख रुपए की चोरी में पति-पत्नी को पकड़ा

बीकानेर के एक पेट्रोल पंप पर चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। अब तक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब तीसरी गिरफ्तारी एक महिला की हुई है, जिसके सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर है। पुलिस की जांच में चोरी के रुपए का उपयोग करने में इसी महिला की भूमिका रही है। घटना बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके की है। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि कुछ महीने पहले पंडित धर्मकांटा के पास स्थित पेट्रोल पंप से अज्ञात व्यक्ति ढाई लाख रुपए चोरी करके ले गया। ये घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और बाद में दूसरे युवक को पकड़ा। जांच अभी चल ही रही थी कि गिरफ्तार युवकों में एक की पत्नी भी चोरी में लिप्त पाई गई। सात अगस्त 2024 को हुई इस चोरी में तीनों शामिल थे। दरअसल, ये लोग अनाज मंडी के सामने स्थित एक होटल में रुके हुए थे।