rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: रूपए दो गुना करने का झांसा देकर एक करोड़ ठगे, पीड़ित मुंबई से परिवार सहित पहुंचा नोखा

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा पीपली चौक क्षेत्र में दोपहर एक युवक अपने बच्चे, लड़के व पत्नी के साथ एक मकान के आगे धरना लगा कर अपने पैसे लौटाने की गुहार लगाने लगा। युवक व उसके परिवार को इस हाल में देखकर वहां तमाशबीनों की भीड़ जुटने लगी। युवक ने बताया कि उसका नाम सूरज गुप्ता है। वह मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिले का रहने वाला है। मुंबई की निजी कंपनी में काम करता है। करीब दो-ढाई साल पूर्व उसकी पहचान नोखा के सुरेश बजाज के साथ हुई। बताया जा रहा है कि सुरेश ने उसे रुपए इन्वेस्ट करवाकर डेढ से दो गुना फायदा करने का झांसा दिया। शुरू में सूरज ने एक-दो बार छोटी रकम बजाज को दी जो उसने तय समय में डेढ गुणा करके लौटा दी।

बाद में बजाज के कहने पर उसने अपने सहित अपनी कंपनी में काम कर रहे 8-10 लोगों के रुपए लेकर सुरेश बजाज को दे दिए। जानकारी के अनुसार ये रकम लगभग एक करोड़ रुपए थी। बाद में पैसे वापस मांगने पर आनाकानी करने लगा। सुरेश ने उन्हें लाखों रुपए के चेक दिए लेकिन वे सभी चेक बाउंस हो गए। मुंबई में उसने सुरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। चारों तरफ से निराश होने के बाद वह अपने परिवार सहित नोखा आया है। जब तक उसे रुपए नहीं मिलेंगे, वह यहां से नहीं जाएगा। उसने परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस के एएसआई राजूराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक से पूछताछ की। युवक ने सुरेश बजाज के खिलाफ नोखा थाने में भी रिपोर्ट लिखवाई है।