rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: शहर का होगा सीमा विस्तार, इतनी नई कॉलोनियां निगम दायरे में आएंगी

बीकानेर। आखिरकार नगर निगम ने सीमा विस्तार करने का निर्णय कर ही लिया। जयपुर रोड और उसके आसपास के इलाके की 25 नई कॉलोनियां सीमा विस्तार के बाद निगम क्षेत्र में शामिल हो जाएंगी। ये मांग पिछले 7 साल से हो रही है। नगर निगम ने जो प्रस्ताव लिया है उसमें हल्दीराम प्याऊ से उदासर नहर तक के क्षेत्र को निगम एरिया में शामिल करने का निर्णय किया है। उदासर की मूल पंचायत का इलाका शहरी सीमा में नहीं आएगा। हल्दीराम प्याऊ से नहर तक अन्य प्राइवेट कॉलोनियां जरूर निगम में शामिल होंगी जिसमें डिफेंस, विराट, बजरंग विहार, वैष्णोधाम समेत दो दर्जन कॉलोनियां शामिल हैं।

माना ये जा रहा था कि निगम जयपुर-जोधपुर बाईपास तक निगम का दायरा करेगा लेकिन बाईपास से कुछ ही दूरी पहले सीमा को रोका गया है। इसलिए अगर ये प्रस्ताव मंजूर हुआ तो निगम क्षेत्र की सीमा अब हल्दीराम प्याऊ नहीं रहेगा। हल्दीराम प्याऊ से दाहिनी तरफ स्वर्ण जयंति, स्वर्ण जयंति विस्तार, यूआईटी क्वार्टर, डी-मार्ट वाली रोड तक का इलाका भी निगम क्षेत्र में आएगा। डीमार्ट से शिवबाड़ी की तरफ जाने वाली रोड के भीतर जो मकान और कॉलोनियां आएंगी वो भी नगम एरिया माना जाएगा।

ऐसा होने से करीब 25 हजार की आबादी नगर निगम एरिया में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक नगर निगम की सीमा हल्दीराम प्याऊ ही थी लेकिन बीते एक दशक में करीब 100 से ज्यादा कॉलोनियां बस गई। जयपुर रोड पर तो बाईपास तक आबादी बस गई। यहां ये भी समस्या थी कि कुछ लोग शहरी क्षेत्र में रहने के बाद भी खाजूवाला विधान सभा क्षेत्र और ग्राम पंचायत सरपंच के लिए मतदान करते थे। कुछ ऐसे भी हैं जिसमें एक पड़ोसी निगम में वोट करता तो दूसरा सरपंच के लिए। इस क्षेत्र को निगम एरिया बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। शुक्रवार को शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ भी कलेक्टर से मिली थी।