rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: चोरो का आतंक, एक रात में दो दुकानों के ताले तोड़ की चोरी

बीकानेर। नोखा में चोरों ने गुरुवार रात को दो अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर कुल 69,200 रुपए की चोरी की। बुधरों की ढाणी नोखा गांव के सहीराम की दुकान से चोर 7,200 रुपए ले गए। वहीं भामटसर बस स्टैंड पर स्थित जेठाराम की दुकान से 62,000 रुपए की चोरी हुई।
दोनों पीड़ित दुकानदारों ने नोखा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल मोहरसिंह को सौंपी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।