rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान में एक बार फिर पलटेगा मौसम, जानें 11-12-13-14 मार्च को मौसम कैसा रहेगा

बीकानेर। मौसम में धीरे-धीरे अब गरम होता जा रहा है। बस हल्की गुलाबी ठंड बाकी रह गई है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटेगा। वैसे तो आने वाले 3-4 दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। पर 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसकी वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। इसके तहत उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पर शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग का Prediction है कि आगामी 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का Prediction है कि आज 10-11 मार्च को बाड़मेर व आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस से (सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर) दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में रविवार पूरे दिन आसमान साफ रहा। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर जिले में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।