rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

जयपुर, राज्यसभा सांसद के लिए राजस्थान की तीन सीटों पर आगामी 26 मार्च को चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन-पत्र 13 मार्च तक दाखिल किए जाएगे। इसके बाद 16 मार्च को इन नामांकन-पत्रों की जांच होगी तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए जाएगे। 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। एनसीपी से कांग्रेस में शामिल हुए तारिक अनवर के अलावा डूंगरपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, गौरव वल्लभ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, जुबेर खान, पूर्व मंत्री दुर्रु मियां, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान और कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा के नाम दावेदारों में शामिल हैं। प्रदेश की तीन सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर एक दर्जन कांग्रेस नेताओं ने दावेदारी जता रखी है। सूत्रों के मुताबिक, 3 सीटों में से 2 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। उम्‍मीदवारी के लिए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो दिन पहले मंथन कर चुके हैं। पूर्व में इनके नामों की घोषणा 11 या 12 मार्च को होनी थी, लेकिन मध्‍यप्रदेश में उपजे सियासी संकट के बाद अब इसमें देरी हो सकती है।