rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Big Update: हिंदी मीडियम में बदले जाएंगे राजस्थान के 800 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, जानें सरकार ने क्यों लिया ये बड़ा निर्णय?

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूलों को हिंदी माध्यम स्कूलों में परिवर्तित करने के मामले में भजनलाल सरकार अब नामांकन को आधार बनाएगी। जानकारी के अनुसार कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को वापस हिंदी माध्यम में किया जाएगा। मंत्रिमंडलीय कमेटी की समीक्षा बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि ऐसे अंग्रेजी माध्यम स्कूल जहां कक्षावार औसतन 10 या इससे कम नामांकन होगा तो उन्हें फिर हिंदी माध्यम में बदला जाएगा। बताया जा रहा है कि अगर किसी पंचायत में दो से अधिक महात्मा गांधी स्कूल है तो वहां भी केवल एक स्कूल ही अंग्रेजी माध्यम में रखा जाएगा।

सचिवालय में आयोजित इस मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने की। इसमें चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह, शिक्षामंत्री मदन दिलावर, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

करीब 800 स्कूल बदले जांएगे:-

बता दें कि राजस्थान में अभी 3737 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हैं। जिनमें से कई स्कूलों को अब हिंदी मीडियम में बदलने जाने की तैयारी है। करीब 800 अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल ऐसे है, जिनमें एक कक्षा में 10 बच्चे भी नहीं हैं। ऐसे में यह तो साफ है कि इन स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदला जाएगा।