rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: इस दिन शुरू हो रहा नौतपा, 9 दिन राजस्थान में आग उगलेगा आसमान, चूरू में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान में गर्मी अपना असर दिखा रही है। बता दें कि कई ज़िलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। चूरू ज़िले में तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जानकारी के अनुसार इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा हो हैं, जो कि 3 जून तक चलेगा। दरअसल नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिससे गर्मी का असर बहुत बढ़ जाता है, इसके बाद सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से नौतपा खत्म हो जाता है। 

सूर्य के सबसे नजदीक होती है पृथ्वी:-

नौतपा में पृथ्वी और सूर्य काफी नजदीक आ जाते हैं। इस समय रोहिणी की शुभता और कोमलता पर सूर्य के अग्नि तत्व का असर पड़ता है। सूर्य की रोशनी सीधे लम्बवत पड़ने से पृथ्वी पर गर्मी में तेजी आ जाती है। इस बीच अगर नौतपा के दौरान बारिश हो जाती है तो उसे नौतपा का गलना कहा जाता है।

नौतपा में इन बातों का रखें ख़्याल:- 

नौतपा के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस समय गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों के जूस का सेवन करना लाभकारी होता है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और यदि निकलना ज़रूरी हो, तो सिर को कपड़े या टोपी से अच्छी तरह ढककर ही बाहर जाएं।