rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: आपसी मनमुटाव के चलते पति ने की ससुराल आकर पत्नी की हत्या, आरोपी ने धारदार हथियारों से किए ताबड़तोड़ वार

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के फलोदी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा आपसी मनमुटाव के चलते पति ने ससुराल आकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पत्नी सावित्री खून से लथपथ मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। 

खून से लथपथ हालात में परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित किया। आरोपी पति बाबूलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं मौके पर पहुंची FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई महेश ने भोजासर थाने में मामला दर्ज करवाया।