राजस्थान में गर्मी के बीच मानसून को लेकर आई खुशखबरी, 9-10 जून को कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में पारा 45 पार पहुंच रहा है। शनिवार को जैसलमेर-बीकानेर में सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। ऐसे में भीषण गर्मी से परेशान लोग राहत को लेकर मानसून का इंतजार कर रहे है। रविवार को भी बीकानेर में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 20 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। इंतजार बस खत्म होने जा रहा है। अब सिर्फ 12 दिन ही बाकी रह गए है। विभाग के अनुसार मानसून बांसवाड़ा जिले के रास्ते दस्तक दे सकता है। अगर आईएमडी की मानें तो पूरे राजस्थान में मानसून आने में करीब एक माह का वक्त लगेगा।