rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Axiom-4 Mission: स्पेस में गूंजा ‘जय हिंद’ का नारा, स्पेस से शुभांशु शुक्ला का पहला मैसेज

R.खबर ब्यूरो। भारत, Axiom-4 मिशन (Axiom-4 Mission) के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे और वहां से उनका पहला संदेश ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ भारत को गौरवान्वित किया। बता दें कि यह मिशन नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से लॉन्च किया गया, जिसमें फाल्कन-9 रॉकेट ने केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी।

शुभांशु का पहला मेसेज:-       

ISS पहुंचने के बाद शुभांशु ने अपने पहले संदेश में कहा, “जय हिंद! भारत की धरती से अंतरिक्ष तक, यह यात्रा हर भारतीय के सपनों को समर्पित है।” इस संदेश ने देशभर में उत्साह की लहर दौड़ा दी।

मिशन का महत्व:-

Axiom-4 मिशन भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर पहुंचा है। शुभांशु इस मिशन में वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी अनुसंधान में हिस्सा लेंगे, जो भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

देश की प्रतिक्रिया:-

प्रधानमंत्री से लेकर आम नागरिक तक, हर कोई शुभांशु की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें “प्रभु श्रीराम की धरती का लाल” बताते हुए बधाई दी। देशभर में लोग इसे ‘मेड इन इंडिया’ की जीत के रूप में देख रहे हैं।