











नई दिल्ली, कोरोना के चलते पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। देश की जनता अभी संकट की घड़ी में है। 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है, इसके चलते निम्न वर्ग की जनता को बड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं। मजदूर वर्ग के लोगो की रोजी-रोटी के सभी रास्ते बंद हो गये है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी कड़ी में एक्टर अक्षय कुमार ने बड़ी पहल की है।
अक्षय ने दिए 25 करोड़ रूपये
अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया हैं- इस समय लोगों की जिंदगी हमारी प्राथमिकता है। हमें हर वो काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं। मैं 25 करोड़ रुपये PM-CARES Fund में दान देने की घोषणा करता हूँ, जान है तो जहान है।
वैसे बता दें कि अक्षय से पहले और भी कई फिल्मी सितारों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। साउथ के दिग्गज स्टार पवन कल्याण ने 2 करोड़ रूपये देने का ऐलान किया है। वही प्रभास ने 1 करोड़ दान दिए है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी 50 लाख रूपये की सहायता की है। ऋतिक रोशन ने BMC वर्कस को मास्क बांटने की पहल की है।

 
 