rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने उपखण्ड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को पत्र भेजकर प्रबोधक पदोन्नति करने की मांग की है।
अध्यक्ष राजेन्द्र आचार्य ने बताया कि राजस्ािान प्रबोधक सेवा नियम 2008 के अन्र्तगत 2008 में प्रबोधको की नियुक्ति हुई नियम में स्पष्ट उल्लेख है कि योग्यताधारी प्रबोधक की 9 वर्ष बाद पदोन्नति होगी व वरिष्ठ प्रबोधक बनाया जाएगा। परन्तु 12 वर्श बाद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। इससे प्रबोधक वर्ग में भारी रोष हे। बार-बार मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को संगठन द्वारा अवगत कराने पर इस दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। शासन द्वारा समय-समय पर सभी वर्गों की पदोन्नति के सम्बन्ध में आदेश प्रसारित किए जाते है। इस वर्श अप्रेल 2020 में भी सभी वर्गों की पदोन्नति हेतु आदेशित किया गया है। लेकिन प्रबोधकों की पदोन्नति नहीं की गई है। प्रबोधकों के साथ सौतेला व्यवहार हो रही है जबकि यह एक गैर वित्तिय मांग है।