rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, बीकानेर जिले के लूणकरनसर में शुक्रवार दोपहर को एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटे पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। लूणकरनसर के अग्रवाल मोहल्ले की इस घटना में मां शिल्पा व सौरभ अग्रवाल बुरी तरह से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस अब हमले की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। प्रथम दृष्टया में लूट का मामला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने हमला करने के बाद घर के बाहर ताला लगा दिया। जब दूसरा बेटा बाहर से आया तो घटना की जानकारी मिली और घायल मां-भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।