rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के चंबल-ग्वालियर क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए चंबल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का फैसला किया है। 8,250 करोड़ की लागत से बनने वाला 404 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा और कानपुर को दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर से सीधे जोड़ेगा। जाहिर है चंबल के इलाके को देश के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक माना जाता है। यहां पर कई जनजाति के लोग निवास करते हैं। ऐसे में परिवहन मंत्री को उम्मीद है कि चंबल एक्सप्रेस-वे के बनने से सभी की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आएगा।

केंद्रीय मंत्री ने चंबल एक्सप्रेस वे निर्माण की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, हमने कोटा राजस्थान को भिंड मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले चंबल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का फैसला लिया है।