rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला न्यायालय परिसर में वन विभाग के द्वारा बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव के मौके पर वन विभाग के द्वारा न्यायालय परिसर में 35 पौधे लगाए। इस मौके पर न्यायधीश शैलेंद्र राज गोस्वामी व 61 हेड के क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल चौधरी के द्वारा पौधारोपण किया गया। न्यायालय परिसर में वन विभाग व न्यायाधीश के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर नीम, बड़ आदि के पेड़ लगाए गए। न्यायाधीश गोस्वामी ने कहा कि इन पेड़ों को पालने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी हमारी है। इन पेड़ों में नियमित पानी डालकर इन्हे बड़ा करेंगे।