rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है। सुबह 10 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 90,633 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा किसी भी मुल्क में कोरोना के नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस समय कोविड-19 के 8,62,320 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 31.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के मामलों में भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका और ब्राजील हैं।