rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

लूणाराम वर्मा
महाजन,
स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के बडेरण में सिंचाई पानी चोरी कर रहे लोगों ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर डाला। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बडेरण निवासी श्योकरण जाट ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक परिवादी सोमवार रात को करीब साढ़े दस बजे अपनी बाइक पर महेन्द्र बावरी के पास पानी स भालने गया। परिवादी 3 एमजेडी के खाळे पर पहुंचा तो 3 व 2 एमजेडी के खाळों पर साइफन लगाकर पानी चोरी किया जा रहा था। परिवादी ने जैसे ही बाइक रोकी तो हड़मान, गिरधारी, रेवंतराम, रामकिशोर, प्रेमगर गुसाई व 3-4 अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परिवादी के सिर में कुल्हाड़ी से गंभीर चोट लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महाजन सीआई सत्यनारायण गोदारा द्वारा की जा रही है।