rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

महाजन, कोविड-19 के तहत केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की प्रक्रिया के कारण मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने भामाशाह की मदद से मास्क व सेनेटाइजर वितरण किये।
महाजन सीआई सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि आमजन को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए प्रतिदिन जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस थाना के आगे विशेष अभियान चलाकर मंगलवार को समाजसेवी विनोद भोजक के सहयोग से बिना मास्क वाले दर्जनों लोगों को मास्क व सेनेटाइजर प्रदान किये गए। सीआई गोदारा ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाजार व अन्य स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जा रहा है।