rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, बीकानेर में आपराधिक घटनाएँ रुकने का नाम ही नहीं ले रही। गत दिनों एक ही दिन में तीन बड़ी घटनाएँ सामने आई थी और आज फिर एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। नयाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बड़ा बाजार निवासी गिरिराज अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सहित सीओ सिटी सुभाष शर्मा, थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़, वेदप्रकाश भी पहुंचे।

युवक की मौत से अग्रवाल समाज मे काफी रोष भी है। देर रात्रि को सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल समाज के लोग नयाशहर थाने पहुंचे और रोष प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार पूगल रोड पर शाम को दो युवक बाइक पर सवार थे, समीप से बाइक पर जा रहे एक युवक का रास्ता रोका और उसके कब्जे से एक बैग लूट लिया एवं फायरिंग की इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था इसबीच उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है, उसके पास अगरबत्तियों से भरा हुआ थैला था, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अगरबत्ती बेचने वाला व्यापारी था। गौरतलब है कि बीकानेर में इन दिनों गोलीबारी घटनाएं बढ़ रही है। अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

बीकानेर पुलिस पर तथा राज्य सरकार पर सवालिया निशान उठने लगे है। बीकानेर से दो राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री है बी.डी कल्ला और भंवर सिंह भाटी वही एक केन्द्र सरकार में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल है। बीकानेर के तीन तीन मंत्री है, और हर रोज तीन दिनो से गोली चलने फायरिग की घटना आम हो चुकी है।
ऐसे में बीकानेर पुलिस पर भी सवालिया निशान उठने लगे है। बीकानेर शहर वासी भयभीत हो चुके है अब बीकानेर में दबंग पुलिस अधिकारियों की सख्त जरूरत है।