rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला की जाट धर्मशाला में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. भीमसेन चौधरी की 97वीं जयंती के मौके पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। जिसमें पंचायत समिति प्रधान ममता बिरङा, दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरङा पूर्व तहसीलदार चंद्राराम व जाट समाज के अध्यक्ष रणवीर भाम्भू सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी को याद किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व तहसीलदार चंद्राराम ने कहा कि स्व. चौधरी किसान हितेषी व जन समस्या का समाधान करने वाले नेता थे। इसके साथ ही जगदीश सिहाग ने भीमसेन चौधरी की जीवनी पर प्रकाश डाला। पंचायत समिति प्रधान ममता बिरङा ने कहा कि चौधरी भीमसेन सच्चे किसान हितेषी ओर खाजूवाला की समस्याओं का निराकरण करने वाले नेता थें। इस मौके पर जाट धर्मशाला के अध्यक्ष रणवीर भाम्भू, रामप्रताप भादु, मनीराम गोदारा, मदन गोदारा, रामकुमार गोदारा, हरी पूनिया, एड. मनीराम जाखड़, ओमप्रकाश धतरवाल, रामस्वरूप ढाका, रामचन्द्र गोदारा, मुलाराम कुकणा, श्योपतराम पूनिया, रामेश्वर लाल गोदारा, पतराम गोदारा, भीमसेन, मेघराज सियाग, बलराम पुनिया, प्रेम कुलड़िया, रेंवता राम भादू, लालूराम विस्सु, व रामस्वरूप गोदारा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।