rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान सोमवार को सम्पन हुआ। अभियान प्रमुख राज कुमार ठोलिया ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के प्रत्येक गांव व प्रत्येक हिन्दू घर तक कार्यकर्ता पहुँचे और राममंदिर के लिए निधि संग्रहण किया। विश्वस्तरीय भव्यराम मंदिर निर्माण में सबकी भागीदारी हो सके, इसी उद्देश्य को लेकर यह महाअभियान विगत माह की 14 तारीख मकर सक्रांति पर्व से लेकर 15 फरवरी तक एक माह तक चला। इस अवधि में सम्पूर्ण क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व समाज के प्रबुद्धजन नागरिकों के नेतृत्व व संतो के सानिध्य में प्रत्येक गांव-गांव में जनजागरण के कार्यक्रम संपन्न हुए। अनेको प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आम जन तक पहुँचने का प्रयास हुआ।
संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय ने बताया कि इस पूरे अभियान में सभी प्रकार के वर्ग, पंथ, धर्म, जाति तक व्यापक संपर्क की योजना बनी। समाज के प्रत्येक वर्ग का भव्य राम मंदिर में सहयोग रहे। इस हेतु 1000, 100,10 रुपए के कूपन के माध्यम से निधि संग्रहित की गई। सीमावर्ती क्षेत्र से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में कार्यकर्तओं द्वारा 2.65 करोड़ राशि समर्पित करवाई। अभियान में पारदर्शिता रहे इस हेतू पूरे जिले भर 250 कार्यकर्ताओ द्वारा ऐप के माध्यम से साइबर योद्धाओं व बेकिंग प्रणाली के विशेषज्ञों की निगरानी में यह अभियान चला। हिसाब किताब का प्रतिदिन ब्यॉरा ऑनलाइन किया जाता रहा। सोमवार को महाअभियान का समापन हुआ। जिसमें क्षेत्र से 2.65 करोड़ रुपए भव्य राममंदिर के लिए भेजे गए है।