rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, महाविद्यालय की परीक्षा चलते डूंगर कॉलेज में एक किस्सा सामने आया जिसमे फर्जी तरीके से किसी और की जगह पेपर देता युवक पकड़ा गया। जिसके खिलाफ कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य सतीश कौशिक ने जेएनवीसी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्राचार्य सतीश कौशिक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि तीन मार्च को कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष इतिहास2 का पेपर था। जो कि सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे का था। चेकिंग के दौरान बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र अशोक कुमार की जगह भंवरलाल नामक युवक पेपर देता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।