rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Accident News: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

R.खबर ब्यूरो। जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौमूं थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 3 बजे रामपुरा पुलिया के पास हुआ।

खाटू श्यामजी के दर्शन से लौट रहे थे परिवार के सदस्य:-

पुलिस के अनुसार, हादसे के शिकार सभी लोग मूलतः उत्तर प्रदेश के बनारस के निवासी हैं, जो हाल ही में जयपुर में रह रहे थे। ये सभी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मंगलवार को तीन बाइकों पर सवार होकर खाटू श्यामजी दर्शन के लिए गए थे और रात को ही वापस लौट रहे थे।

तेज रफ्तार SUV ने तीन बाइकों को रौंदा:-

सुबह करीब 3 बजे, जब ये लोग चौमूं थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार SUV ने तीनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन घायलों की रास्ते में मौत:-

घायलों को तुरंत चौमूं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद पुलिस ने चारों शवों को अलग-अलग अस्पतालों की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

मृतकों की पहचान:-

  • वीरेंद्र श्रीवास्तव
  • सुनील श्रीवास्तव, पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव
  • श्वेता श्रीवास्तव, पत्नी लक्की श्रीवास्तव
  • लक्की श्रीवास्तव, पुत्र इंद्रप्रकाश श्रीवास्तव

घायल अस्पताल में भर्ती:-

  • अविनाश, पुत्र विजय बहादुर
  • रौनक, पुत्र अविनाश
  • संगीता, पत्नी वीरेंद्र सिंह

तीनों का उपचार सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर में चल रहा है।

पुलिस जांच जारी:-

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे की जांच जारी है और पुलिस SUV चालक की तलाश कर रही है।