rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, नोखा घटना के बाद पुलिस आई हरकत में, एडीजे शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचने पर आईजी जोस मोहन सहित रेंज के आलाधिकारियों ने शर्मा का स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने एडीजे को गार्ड ऑफ आर्नर दिया। आईजी कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद एडीजे शर्मा ने संभाग के पुलिस अधीक्षकों, रेज प्रभारियों व अधिकारियों की कानून व्यवस्था का लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सड़क हादसों पर अंकुश, पुलिस प्राथमिकता, महिला सशक्तिकरण, गंभीर अपराधों को लेकर जिलेवार अपराधों की चर्चा की। जिसके साथ संभाग में बढ़ रहे नशे और अपराध पर लगाम लगाने के आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सतर्कता बरतने के भी सुझाव्व दिए। एडीजे शर्मा शाम को बीछवाल थाने का निरीक्षण करने के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों व सीओ स्तर के अधिकारियों की भी बैठक लेंगे। बैठक में आईजी जोस मोहन, बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, चूरू पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम, श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हेमन्त शर्मा, हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा भी मौजूद रहे।