कृषि बजट, अशोक गहलोत ने 78 हजार 938 करोड़ पहला कृषि बजट पेश किया

R खबर, मुख्यमंत्री ने कृषि बजट में किसानों की उन्नति के लिए 11 मिशन बनाने की घोषणा की है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के लिए ERCP कॉर्पोरेशन बनेगा। ERCP के लिए 9600 करोड़ का प्रावधान किया गया है। गहलोत सरकार ने कृषि बजट में कुल 78 हजार 938 करोड़ का प्रावधान किया है।

ईस्टर्न कैनाल का काम अब राजस्थान सरकार ने खुद करने का फैसला किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आश्वासन दिया था। अब गहलोत सरकार ने ERCP का काम खुद करने का फैसला किया है। ईस्टर्न कैनाल से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को सिंचाई और पीने का पानी मिलेगा।