rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। खाजूवाला, केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल खाजूवाला में वार्षिक अकादमिक निरीक्षण किया गया। जिसमे ए ए इजरायल सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर की अगवानी में निरीक्षण दल ने केंद्रीय विद्यालय सी सु बल खाजूवाला में अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में एम आर गुज्जर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नागौर, हरीश ब्याडवाल उप प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय क्र.1 जयपुर, सुधीर शर्मा उप प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय क्र. 1 सेना जोधपुर, रघुराम आजाद मुख्य अध्यापक केंद्रीय विद्यालय क्र. 1 वायु सेवा जोधपुर ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक मनप्रीत सिंह गिल ने बताया कि सर्वप्रथम निरीक्षण दल का स्काउट गाइड के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से अगवानी की गई। इसके पश्चात प्रार्थना सभा में प्राचार्य श्रवण कुमार द्वारा निरीक्षण दल का औपचारिक हरित स्वागत किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें जनजातीय नृत्य, संगीतमय योग, एकल नृत्य और मूक नाटिका प्रस्तुत की गई। तदुपरांत निरीक्षण दल ने विद्यालय की समस्त शैक्षिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उपयोगी सुझाव दिए। समापन समारोह में सहायक आयुक्त ए ए इजरायल ने सभा को संबोधित करते हुए गत सत्र के परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी तथा आगामी सत्र के लिए उत्कृष्ट परिणाम देने हेतु उपयोगी सुझाव दिए। मंच संचालन मनप्रीत सिंह गिल और अमर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठतम शिक्षक प्रदीप कुमार तेतरवाल ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।