rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar


रेल संघर्ष समितियों का शिष्ट मण्डल मिला रेल मंत्री से


खाजूवाला, अनूपगढ-खाजूवाला- बीकानेर नई रेल लाईन के लिए रेल विकास संघर्ष समिति खाजूवाला के आग्रह पर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने समय-समय पर रेलमंत्री से मुलाकात करवा कर तथा क्षेत्रवासियों की पिछले 35 वर्षो की मांग को पुरजोर तरीके से रखा और अब जल्दी ही क्षेत्रवासियों को खुशखबरी मिलने वाली है। फाईनल सर्वे का काम भी शीघ्र पूर्ण होने वाला है।
रेल विकास संघर्ष समिति खाजूवाला, रावला, घड़साना, सूरतगढ़ का शिष्टमण्डल बुधवार को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिला तथा अनूपगढ-खाजूवाला-बीकानेर रेल लाईन के फाईनल सर्वे की रिपोर्ट दी और अवगत करवाया कि अब फाईनल सर्वे पूर्ण होने वाला है तथा वर्ष 2024 के बजट में नई रेल लाईन बिछाने के लिए बजट स्वीकृत करवाया जाये। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संघर्ष समितियों के आग्रह पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से कार्यक्रम तय कर शिष्ट मण्डल को मिलवाया तथा आगे की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। शिष्ट मण्डल ने कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को अवगत करवाया कि क्षेत्रवासियों की पिछले 35 वर्षों की नई रेल लाईन की मांग को आपने गम्भीरता से लेते हुए इस पर जो काम अब तक करवाया है उसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। नई रेल लाईन बिछाने को लेकर फाईनल सर्वे अब पूर्ण होने वाला है। रेल विकास संघर्ष समितियों के पदाधिकारियों ने आग्रह करते हुए कहा कि आगामी वर्ष 2024 मे नई रेल लाईन बिछाने के लिए बजट स्वीकृत करवा कर क्षेत्रवासियों को रेल का तोहफा दिया जावे।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के लिए कहा कि आपके क्षेत्र को लेकर तथा नई रेल बिछाने को लेकर इनका प्रयास रंग लाया है। खाजूवाला, रावला, घड़साना, सूरतगढ़ संघर्ष समिति पदाधिकारियों को अवगत करवाया कि बहुत जल्दी ही क्षेत्रवासियों के लिए खुश खबरी होगी तथा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होगी। ज्ञात रहे पिछले 35 वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग को पूर्ण करने का कानूनमंत्री और रेलमंत्री ने तय कर लिया है, इसीलिए अति शीघ्र खुश खबरी की बात कही गई है। रेल विकास संघर्ष समिति खाजूवाला संरक्षक डॉ. किशनलाल मेघवाल, शंकरलाल पारीक, रामप्रताप भादू, अध्यक्ष मदन अरोड़ा, सचिव मनीराम गोदारा, रावला अध्यक्ष मोहनलाल बेदी, घड़साना अध्यक्ष अनूपसिंह रामगढ़िया, जिलाध्यक्ष ललित किशोर शर्मा, श्याम सुन्दर सोमाणी, खूब चन्द आदि उपस्थित रहे।